सुपौल: सुपौल में 'सखी वार्ता' के जरिए बालिकाओं को बाल विवाह के प्रति किया जागरूक, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Supaul, Supaul | Jul 3, 2026 महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के तत्वावधान में संचालित जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सुपौल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को बाल विवाह, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा एवं उनके अधिक