बूरमू: आज विधानसभा की सदस्यता लेंगी कल्पना सोरेन, शामिल होंगे इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता
Burmu, Ranchi | Jun 10, 2024 कल्पना सोरेन आज शाम 5 बजे विधानसभा की सदस्यता लेंगी। विधानसभा स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया घटक दल के बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि गांडेय उपचुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को हराया था।