बूरमू: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन में चंपाई सरकार, 4 अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की दी मंजूरी
Burmu, Ranchi | Jun 7, 2024 लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड की चंपाई सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम चंपाई ने झारखंड के 4 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मंजूरी दी है। इनमें 2 अधिकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं। सीएमओ की ओर से राम प्रवेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अवधेश कुमार पांडेय और डॉ अशोक कुमार पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुमति दी गई है।