बहराइच: पुलिस लाइन रोड के पास मधुमक्खियों ने किया हमला, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बहराइच के मक्कापुरवा मोहल्ला निवासी जीतू पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जीतू बाइक से निजी अस्पताल में भर्ती बीमार बच्ची के पास जा रहा था। तभी देहात कोतवाली पुलिस लाइन रोड स्थित एक गार्डन के पास यह घटना हुई। मधुमक्खियों के हमले में जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। हालत स्थिर बनी हुई है।