हुज़ूर: भोपाल में हमीदिया के बाहर जुडा ने लगाई ओपीडी,कोलकाता रेप -मर्डर की घटना के खिलाफ विरोध जारी
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2024 कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। भोपाल में हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स ने मुख्य बिल्डिंग के बाहर समानांतर ओपीडी लगाई,जहां मरीजों को देखा गया। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) का कहना है कि हमने हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हड़ताल वापस ले ली है।