आबापुरा: खेड़ावड़लीपाड़ा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से नदी में गिरा बाइक चालक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
आंबापुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा वड़लीपाड़ा गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक चालक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत पास ही स्थित नदी में जा गिरा।आंबापुरा थाना पुलिस के कांस्टेबल सुरेश ने बताया कि दिलीप पुत्र विठला निवासी भुत पाड़ा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।