जांजगीर: विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम झर्राडीह में किया वृक्षारोपण
जांजगीर-चांपा जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत झर्राडीह में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।