रुद्रपुर के प्रीत विहार में घर में टंकी ठीक करने आए प्लंबर पर चोरी का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के द्वारा गुरुवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया पुलिस को तहरीर देकर प्रीत विहार निवासी नरेश कोली ने प्लंबर यामीन और आशु पर चोरी का आरोप लगाया है।