गैरतगंज: बाइक से शराब तस्करी करते 2 युवकों में से एक पुलिस गिरफ्त में, दूसरा फरार, 7 पेटी देशी शराब जब्त
गैरतगंज क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गैरतगंज पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाइक पर तस्करी कर ले जाई जा रही सात पेटी देशी शराब जब्त की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार 15 जनवरी गुरुवार दोपह