राजसमंद: राजसमंद में प्रभारी सचिव डॉ. सुरपुर ने राउमावि धोइन्दा का किया औचक निरीक्षण
राजसमंद में प्रभारी सचिव डॉ. सुरपुर ने किया राउमावि धोइन्दा का औचक निरीक्षण। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोइन्दा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम बृजेश गुप्ता, प्राचार्य नरपत दान आदि मौजूद रहे।