राजसमंद: जिला कलक्टर के निर्देशन में हरियालो राजस्थान 2.0 के तहत ग्राम बिनोल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जिला कलक्टर के निर्देशन मेंहरियालो राजस्थान 2.0 के तहत ग्राम बिनोल में जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, डॉ. रवि कुमार सुरपुर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।