साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के सरैया पंचायत के संग्रामपुर वार्ड नं 9 में आग लगने से पांच घर जले।
साहेबगंज थाना क्षेत्र के सरैया पंचायत के संग्रामपुर वार्ड नं 9 में दोपहर करीब 2 बजे आग लग जाने से से जगत राय,भग्न राय , यादव लाल राय,लोहा राय,भरत राय का जलकर राख हो गया।पिड़ित जगत राय ने आग लगने का कारण सॉर्ट सर्किट बताया है।आग लगने से एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल, सात साइकल तथा सात बकरी जल गई।दमकल गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।