हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने 4 अभियुक्तों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है, कस्बा सासनी से एक अभियुक्त गांव बसगोई से दूसरे अभियुक्त गांव लुटसान से तीसरे अभियुक्त और गांव किंदौली से चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने उपजिलाधिकारी न्यायालय मे पेश किया है।