राजगढ़: रामगंज मंडी-भोपाल रेलवे लाइन: नेवज नदी पर बन रहा है पुल
रामगंज मंडी भोपाल रेलवे लाइन के तहत राजगढ़ की नेवज नदी पर बड़े ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे के कर्मचारियों ने शनिवार को सुबह 11:00 बजे करीब बताया कि इस ब्रिज में करीब 36 पिलर है। बताया जा रहा है कि रामगंज मंडी भोपाल रेलवे लाइन के तहत अब तक का यह सबसे बड़ा ब्रिज है। जिसका कार्य पूरा होने के बाद यहां से ट्रेन निकली जाएगी।