बांधवगढ़: उमरिया में निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल उत्खनन से प्रतिबंध हटा, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
उमरिया जिले में निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल के नए उत्खनन पर लगाया गया प्रतिबंध अब समाप्त कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने वर्षा ऋतु शुरू होने के बाद यह निर्णय लिया है।इससे पहले जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए संपूर्ण उमरिया में नए निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल के उत्खनन पर रोक लगाई गई थी। कलेक्टर ने अब बोरिंग करने के आदेश दिए।