हैदरगढ़: मंझूपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव में खेत में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार करीब 2 बजे शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय शिवा 1 जून को अपने खेत में काम कर रहा था।