सड़क सुरक्षा माह के समापन की ओर बढ़ते हुए गुमला जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन और जोश में नजर आया।'सुरक्षित गुमला' के संकल्प को पूरा करने के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 'रन फॉर रोड सेफ्टी' (दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ की खास बात रही कि जनता को जागरूक करने के लिए जिले के तमाम आला अधिकारी खुद शामिल रह