नवाबगंज: बाराबंकी के डीआरडीए सभागार में नवनियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ द्वारा आज लोकभवन लखनऊ में नवनियुक्त आँगनवाडी कार्यकत्री, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, नवनिर्मित आँगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण / शिलान्यास, आँगनवाडी कार्यकत्रियो को स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण एवं आँगनवाडी केन्द्रों हेतु ग्रोथमानिटरिंग डिवाइस का वितरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।