टीकमगढ़: टीकमगढ़ में गैस सिलेंडर के लिए 5-6 दिन से लाइन में खड़े लोग, उपभोक्ताओं का आरोप- सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा
घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल से गैस बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है। टोल फ्री नंबर भी बंद बता रहा है। कई लोगों ने बताया कि भुगतान करने के बाद उन्हें सिलेंडर डिलीवरी का संदेश तो मिल गया, लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं मिला। सिलेंडरों की ब्लैकिंग की जा रही है।