पलामू जिले के जपला स्थित गजनाथ धाम से लिफ्ट लेकर स्कॉर्पियो में बैठना दो युवकों को काफी भारी पड़ गया। मेदिनीनगर आने के क्रम में पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास बुलेट से टक्कर के बाद स्कार्पियो हाईवे किनारे खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।