सदर: प्रयागराज में अग्निशमन सेवा दिवस पर निकली जागरूकता रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Sadar, Allahabad | Apr 14, 2026
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर प्रयागराज में फायर सर्विस कर्मचारियों ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया। शहर की सड़कों पर सायरन बजाती दमकलें गुजरीं तो हर कोई देखने लगा। सुरक्षा का भरोसा दिलाने को रैली निकालने के साथ साथ फायर सर्विस कर्मचारियों ने मुंबई में शहीद हुए 66 बहादुर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।