धौलपुर: वनखण्डी हनुमान मंदिर के पास चंबल रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध चंबल रेता के खिलाफ कार्रवाई की है। जिससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के भैंसेना गांव के पास वनखण्डी हनुमान मन्दिर के पास नाकाबन्दी कर चम्बल रेता बजरी परिवहन कर ले जाते हुये दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा है। जहां बजरी माफिया मौका पाकर फरार हो गए। थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि रेता माफिया के