धौलपुर: बिरजापुरा गांव में हाईटेंशन तार गिरने से युवती झुलसी, गाय की हुई मौत
मनिया थाना क्षेत्र के बिरजापुरा गांव में गुरुवार सुबह ग्यारह हजार केवी हाई-टेंशन बिजली का तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सत्रह वर्षीय युवती लक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि पास खड़ी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी, पुत्री श्याम सुंदर बघेल, घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रहा हाई-टेंशन तार