धौलपुर: ट्रेंडिंग ऐप से ठगी करने वाले 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
साईबर फ्रॉड संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साईबर थाना धौलपुर ने कार्रवाई करते हुए में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साइबर थाना प्रभारी मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि 19 जून 2024 को जीतेन्द्र पाठक द्वारा थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पीड़ित ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर एक ग्रुप जॉइन करने का लिंक प्राप्त हुआ।