दरौली: दरौली प्रखंड के गांवों में लगातार दो दिनों से हो रही वर्षा से फसल बर्बाद, किसान चिंतित
Darauli, Siwan | Oct 31, 2025 दरौली प्रखंड के तियर,दरौली,पचबेनिया,बल्हू समेत दर्जनों गांव में शुक्रवार की सुबह 8 बजे तेज वर्षा होने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है।जिसके कारण किसान काफी चिंतित है।किसानों ने बताया कि धान की दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण धान की फसल में पानी लग चुका है।साथ ही पक्का हुआ फसल कटने के बाद पानी के ऊपर तैर रहा हैं।