लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा स्थित वीर बाबा स्थान के पास रविवार सुबह वन विभाग के लगाए पिंजरे में एक खूंखार तेंदुआ कैद हो गया। पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव और गन्ने के खेतों के आसपास घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए थे। जिसमें तेंदुआ हुआ कैद।