गौंची: फरीदाबाद सेक्टर 11 में शादी के 15 दिन बाद दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर इलाके में रहने वाली प्रियंका को इलाके में ही किराए पर रह रहे युवक अर्जुन से प्यार था। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो वे घर से भाग गए और 4 मार्च को शादी कर ली। दोनों ने फरीदाबाद कोर्ट में कोर्ट मैरिज की और फिर फरीदाबाद के सेक्टर 11 के आर्य समाज मंदिर में 7 फेरे भी लिए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम भी खाई थी।