मुज़फ्फरनगर: एसी का पाइप फटने से मोबाइल शॉप बनी आग का गोला, चंद मिनटों में दुकान और गोदाम आग की चपेट में, लाखों का सामान जलकर राख
मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी में एसी का पाइप फटते ही मोबाइल एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान से प्रथम तल पर बने गोदाम तक फैल गई और करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने संकरी गली के बावजूद लंबी पाइप लाइन बिछाकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।