शेखपुरा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों — शेखपुरा और बरबीघा — में शनिवार दोपहर 12 बजे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शेखपुरा सीट पर राजद विधायक विजय सम्राट और जदयू के रणधीर कुमार सोनी फिर एक बार आमने-सामने है। वहीं बरबीघा में सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशूल धारी सिंह के खिलाफ उनके पुत्र रोशन कुमार मैदान में उतर गए हैं।