बासोदा: बासौदा: मिर्जापुर शासकीय स्कूल में मध्यान भोजन की शिकायत, लापरवाही के आरोप
Basoda, Vidisha | Jul 26, 2025 बासौदा के मिर्जापुर स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों को नियम अनुसार मध्यान भोजन नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने शाला प्रभारी से शिकायत की है कि स्व सहायता समूह द्वारा मेनू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है और खाने में बाल और कंकर भी देखने को मिल रहे हैं। शाला प्रभारी ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। यह मामला शनिवार दोपहर 3 बजे सामने आया है।