सिवनी: जर्जर भवनों पर सिवनी नगर पालिका की कार्रवाई, 3 मकान किए गए ध्वस्त
Seoni, Seoni | Jun 13, 2026 सिवनी नगर पालिका ने चिन्हित जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कस्तूरबा वार्ड और रानी दुर्गावती वार्ड में तीन मकानों को डिस्मेंटल कराया। शनिवार को यह कार्रवाई जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई। नगर पालिका ने नागरिकों से जर्जर भवनों की जानकारी देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।