ब्यावरा: ब्यावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
ब्यावरा शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के द्वारा सोमवार को दोपहर 12:00 बजे करीब भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गायों को चारा भी खिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।