ग्राम सभा परसा राजा गांव में शनिवार को 4 बजे जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे गांव की जनता तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।