महाराजगंज: अजमेर शरीफ में डेरवां के बुजुर्ग की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
शनिवार सुबह 11:00 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेरवां निवासी 60 वर्षीय इन्तिज़ा की अजमेर शरीफ दरगाह में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने और दुआ मांगने के लिए घर से निकले थे। शुक्रवार को अजमेर में नल से नहाते समय अचानक वह गिर पड़े। उनके साथ मौजूद बहनोई हरीश के अनुसार अत्यधिक ठंड लग