मौसम में आए बदलाव के कारण शुक्रवार की दोपहर 1बजे सिकंदरा अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मौसम बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जहां पहले प्रत्येक दिन 40 से 50 की संख्या में मरीज पहुंचे थे लेकिन बदलते मौसम के कारण यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गई है।