धौलपुर: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट्स के मामले में उदासीनता न बरतें, यह लोगों के जीवन का मामला है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार विभागों को लापरवाह माना जायेगा। जिला कलेक्टर बी टी कलैक्ट्रेट सभागार धौलपुर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा विशेष टास्क फॉर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रह