सुसनेर: SDM किरण वरवड़े और CMO ओपी नागर का ट्रांसफर, हरिओम शर्मा संभालेंगे नप सुसनेर में CMO की कमान
जनसंपर्क विभाग से मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार मप्र शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी सूची के अनुसार सुसनेर SDM किरण वरवड़े का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के तौर पर सीहोर जिला मुख्यालय भेजा है। CMO ओपी नागर के स्थान पर हरिओम शर्मा को कमान सोपी गई है।