रहुई: गैबी और सुलेमानपुर में पोषाहार निर्देशालय नोडल ऑफिसर ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का सोशल ऑडिट
Rahui, Nalanda | Jun 20, 2026 रहुई प्रखंड के गैबी और सुलेमानपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का शनिवार को पटना से पहुंची निर्देशालय नोडल ऑफिसर (पोषाहार) जया मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों का सोशल ऑडिट करते हुए पोषाहार योजना के संचालन एवं उपलब्ध सुविधाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान नोडल ऑफिसर ने केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार, ड्रेस, बर