पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में शटरिंग का काम चल रहा था ,तभी अचानक 11 केवी का करंट युवक को लग गया और वह छत से नीचे जा गिरा। जिसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है, बताया जाता है कि युवक के दोनों पैर भी झुलस गए थे।