सिंघवारा: मौसम ने अचानक बदली करवट, शाम 5 बजे छाया अंधेरा; तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिली
सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे पूरा शहर कुछ ही देर में अंधेरे की चादर में ढक गया। शाम करीब 5 बजे ही ऐसा दृश्य देखने को मिला मानो रात हो गई हो। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित जरूर किया, लेकिन भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत भी दी।आंधी तेज हवाओं के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा