सूरजपुर: विश्रामपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई देव स्नान पूर्णिमा, उत्कल समाज ने किया भव्य आयोजन
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन प्रकट उत्सव देव स्नान पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। परंपरा के अनुसार भगवानों का 108 कलशों के पवित्र एवं सुगंधित जल ।