आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल गुरुवार देर रात लगभग 11:15 बजे कोंडागांव–उमरकोट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कलेक्टर कार्यालय के पास बिना लाइट की तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।