शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के चंदेला कला गांव से शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नानपारा स्थित खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी, जहां श्रद्धालु निशान अर्पित कर मुरादें मांगेंगे। डीजे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए।