बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग दत्तरा गांव से दर्शन करने के लिए घुरघान गांव की तरफ जा रहे थे, तभी गुड़गांव गांव के पास ही दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर दिया गया है।