कांके: पांच पुलिसकर्मियों का हत्यारा नक्सली हुआ गिरफ्तार, एसएसपी कार्यालय में एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2024 रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 50 हजार रूपया के इनामी नक्सली एनम हस्सा पूर्ति को गिरफ्तार किया है. इनामी नक्सली एनम हस्सा पूर्ति को तमाड़ थाना क्षेत्र के राडगांव और रंगामाटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है.