कांके: रांची स्थित आड्रे हाउस में चुनाव का पर्व-कला महोत्सव का होगा शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2024 रांची स्थित आड्रे हाउस में दो दिनों तक चलने वाले चुनाव का पर्व-कला महोत्सव का आज शुभारंभ होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को मतदाता जागरूकता और युवाओं में मतदान के प्रति उत्साहवर्धन के उद्देश्य से किया गया है। चुनाव का पर्व-कला महोत्सव में युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।