कांके: रांची स्थित एसएसपी कार्यालय में एक लाख के इनामी टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू ने किया सरेंडर
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2024 रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची स्थित एसएसपी कार्यालय में एसएसपी चंदन सिन्हा के सामने एक लाख के इनामी टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू ने सरेंडर कर दिया है। टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू की झारखंड पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।