कांके: रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में समाजसेवी दयामनी बारला और सेंगल पार्टी की पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस का दामन थामा
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2024 रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में समाजसेवी दयामनी बारला और सेंगल पार्टी की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा टेटे ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। झारखंड प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। समाजसेवी दयामनी बारला ने कहा कि देश में कई राजनीतिक पार्टियां हैं, कांग्रेस ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है।