बलरामपुर: सदर विधायक पलटूराम ने भगवतीगंज में श्याम निशान यात्रा में भाग लिया
10 मार्च सोमवार सुबह 11:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने भगवतीगंज में आयोजित श्याम निशान यात्रा में भाग लिया। उन्होंने पूजन अर्चन कर चंद्र प्रकाश राइस मिल प्रांगण से यात्रा को प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधान महेश मिश्रा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बाबू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।