बलरामपुर: भगवतीगंज में धूमधाम से निकाली गई श्याम निशान यात्रा, पुलिस बल रहा तैनात
10 मार्च सोमवार दोपहर 12:00 बजे भगवतीगंज में धूमधाम से श्याम निशान यात्रा निकाली गई यात्रा भी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों द्वारा अबीर गुलाल एवं फूलों से होली खेलते हुए श्याम बाबा के भक्ति गाने की धुन पर नाचते गाते दिखे। श्याम निशान यात्रा राइस मिल भगवतीगंज से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करते हुए अग्रवाल भवन अग्रसेन मंदिर पर समाप्त हुई।